फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को दी गई नए उद्योग लगाने की जानकारी

विज्ञापन
textile industry
विज्ञापन
चंपावत। जिला उद्योग केंद्र की ओर से विकासखंड सभागार में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग संबंधी एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नवउद्यमियों को नए उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बुनियादी जानकारियां भी दी गईं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीबी जोशी ने विभागीय स्वरोजगारपरक योजनाओं जिनमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, महिला उद्यमी योजना, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, हथकरघा एवं हस्तशिल्प योजनाओं आदि के बारे में बताया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी ने उद्यमियों को खादी की ओर प्रेरित किया। जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने पर्यटन के विकास, उससे स्वरोजगार के सुझाव दिए। कार्यक्रम में सीडीओ एचजी भट्ट, जिला लीड बैंक अधिकारी आरएस रावत, आईआर आर्या, डीएस राणा, बीएस खाती सहित जनप्रतिनिधि और उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें