फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी जानकारी से रूबरू हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। क्वैराला घाटी के भोलेश्वर और ओखलढुंगा गांव में पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) डा.प्रकाश चंद्र जोशी शूल ने कानूनी जानकारियां दीं।

विधिक गोष्ठी में महिला हिंसा से निपटने वाले कानून, दहेज उन्मूलन कानून, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून सहित कई अन्य प्रावधानों की जानकारियां दी गईं। बताया गया कि कानूनी जागरूकता अन्याय व उत्पीड़न से बचने की पहली जरूरत है। कानूनी जानकारी देने वाली विधिक ज्ञानमाला पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। गोष्ठी में अमरनाथ नरियाल, चंद्रशेखर जोशी, सतीश जोशी, केदार दत्त, दिनेश जोशी, संजय जोशी, मुकेश जोशी, जनार्दन, संजय, ईश्वरी दत्त, दीपक चंद्र, त्रिलोचन, रवि सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें