फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक मंडी में तीन घंटे में बिक गई 11 क्विंतल सब्जी

विज्ञापन
ोहाघाट में आयोजित किसान ग्राहक मंडी में उत्पाद लेकर पहुंचे काश्तकार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रामलीला मैदान में रविवार को सारथी संस्था की पहल पर लगाई गई किसान ग्राहक मंडी में खरीददारों की भीड़ रही। मंडी में मात्र तीन घंटे में 11 क्विंटल सब्जी बिक गई। किसान मंडी में चौड़ी, फोर्ती, सुंई, कोलीढेक, धौनी सीलिंग आदि जगहों के किसान तुरई, पांगर, लौकी, शिमला मिर्च, करेला, मूली, कद्दू, गाबे, मक्का, नाशपाती आदि लाए थे। किसान रघुवर कलौनी, गौरी देवी, पार्वती, चंचला देवी, गीता देवी, कमल राय, सोनू राय, पुष्पा देवी, कैलाश चौबे, नंदाबल्लभ शर्मा आदि मंडी लगने से खुश हैं। आयोजक सुमित भट्ट का कहना था कि उनका प्रयास ज्यादा से ज्यादा किसानों के उत्पादों को मंडी में पहुंचाकर उपभोक्ताओं व काश्तकारों को लाभ पहुंचाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें