चंपावत। मौसम विभाग की ओर से 13 जुलाई को एक बार फिर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। जिसके मद्देनजर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं। सीईओ ने सभी उप शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जबकि स्कूलों में तैनात शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।