फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप नहीं लगने पर आज से करेंगे संस्थान का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रमुख यात्री पड़ाव बृजनगर सूखीढांग में लगे हैंडपंपों को बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान उखाड़ने से नाराज ग्रामीणों ने नौ जून से जल संस्थान के टनकपुर कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बृजनगर, सूखीढांग, सिलाड़, कटूजापानी, आमखर्क, ढेक्यूड़ा आदि स्थानों में भीषण पेयजल संकट है। बहुउद्देशीय शिविर में जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किए जाने के बाद भी हैंडपंपों का पुनर्निर्माण नहीं किया जा रहा है। नारायण दत्त चौड़ाकोटी, श्याम दत्त जोशी, शंकर दत्त जोशी, दीवान सिंह राना, हर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अंबादत्त चौड़ाकोटी, एनडी उपाध्याय, महेश चौड़ाकोटी, जगदीश चंद्र ने नौ जून से जल संस्थान कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें