चंपावत। चंपावत में बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की शाखा में चल रहे आधार कैंप को टनकपुर की बैंक शाखा में स्थानांतरित किया जाएगा। शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कटियार ने बताया कि प्रशासन से आधार कैंप टनकपुर स्थानांतरित करने को लेकर अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही इसे बैंक की टनकपुर शाखा में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बताते चलें कि चंपावत जिले में सिर्फ बनबसा में आधार कार्ड बनाने का केंद्र हैं। पिछले माह से यहां तीन बैंकों में आधार बनाने को अनुमति दी गई थी। जबकि जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में एक भी आधार शिविर नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसके मद्देनजर चंपावत में बॉब में चल रहे आधार कैंप को टनकपुर स्थित बॉब की शाखा में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया है।