फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्ति को लेकर विशाल दंगल का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में पहली बार विशाल दंगल (कुश्ती) का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए 16 से 19 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे इस दंगल यूपी, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और काठमांडू (नेपाल) के कई पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। दंगल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी करेंगे। बनबसा में हाकिम सिंह फार्म पर आयोजित किए जा रहे इस दंगल के आयोजक मोनू ठाकुर और संजय ठाकुर ने बताया कि दंगल का टिकट 30 रुपये रखा गया है। दंगल में रोहतक हरियाण के रामू पहलवान, चंडीगढ़ के घनश्याम सिंह, हरियाणा के रंजीत सिंह, सहारनपुर के शमशेर, अलीगढ़ के रामलखन, मेरठ के कालू उर्फ बबलू, बनारस के राजेश, झांसी के जोगेंद्र सिंह, आगरा के रविंद्र सिंह, मध्यप्रदेश के राजू, लखनऊ के अर्जुन के अलावा लखीमपुर के राजेश एंड कंपनी के भारतीय पहलवान शिरकत करेंगे। भारतीय पहलवानों के अलावा काठमांडू (नेपाल) के पहलवान बसंत थापा भी दंगल में जोर आजमाऐंगे। उन्होंने बताया कि दंगल के सफल आयोजन को लेकर संदीप पाठक, राज सिंह भदौरिया, चंदा रौतेला, पंकज गोयल, रफी अंसारी, नवल किशोर, चांदराम तिवारी और व्यापार मंडल महामंत्री संजय पारिक को आयोजन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें