फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा व्यापार मंडल के चार अक्तूबर को प्रस्तावित चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार शाम हुई बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने चुनावी गतिविधियों का कार्यक्रम जारी कर दिया। चार पदों पर चुनाव कराया जाना तय किया गया है। बनबसा व्यापार मंडल चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने चार चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। सदस्यता अभियान के लिए अब अंतिम तिथि 22 सितंबर तय की गई है। मतदाता सूची की जांच 23 सितंबर को होगी। नामांकन 25 सितंबर शाम पांच बजे तक होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी जगजीत सिंह गांधी ने बताया कि नाम वापसी 26 सितंबर को दो बजे तक होंगे। उसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। बताया कि चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव कराए जाएंगे। व्यापारी नेता राजू जनरल स्टोर पर नामांकन करा सकेंगे। चुनावी कार्यक्रम जारी होने के साथ ही बाजार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी चार अक्तूबर तक बाजार का चुनावी माहौल गर्म रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें