फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में जिला पंचायत की योजनाएं भी होंगी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिला पंचायत की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। सदस्यों ने मनरेगा योजना में जिला पंचायत की योजनाओं को भी शामिल करने की मांग उठाई, जिस पर डीडीओ एसके रॉय ने जिपं सदस्यों की योजनाओं को भी मनरेगा में शामिल करने का आश्वासन दिया। कहा गया कि बीआरजीएफ की अवशेष धनराशि को विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत के अधीन के बाजारों में सफाई कर्मियों की तैनाती जिला पंचायत सदस्यों की अनुमति पर की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट की जाएगी। सदस्यों ने शिकायत की कि जिला पंचायत के लेखाकार अधिकांश समय अवकाश पर ही रहते हैं, जिससे विकास कार्य सुचारु रूप से नहीं हो पा रहे। इस पर डीपीआरओ/एएमए आरएस नपल्च्याल ने शीघ्र व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त के तहत जिले में 290.45 लाख और 15 वें वित्त में 1 करोड़ 67 लाख 24 हजार का बजट शासन से आवंटित हुआ है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, विक्रम बर्तवाल, विनोद सिंह, बबीता नेगी, भागीरथी रावत, ममता, मंजू, नंदिता रावत, लक्ष्मण बिष्ट, कृष्णा बिष्ट, अवतार पुंडीर, कांति मिश्रा, दीपा राणा और मंजू कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें