फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण के निकट गडोली गांव के एक घर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को गडोली निवासी बलवीर लाल ने थाना गैरसैंण में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर घर से जेवरात व इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने ग्वाड़ मल्ला गांव निवासी दीपक पंवार (18) को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक पंवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रविवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें