फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेड़ से गिरकर युवक की मौत

Sat, 20 Jun 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। दूधातोली जंगल में पेड़ से गिरकर प्यूंरा गांव निवासी गमाल सिंह की (38) मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीण बचन सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को गमाल सिंह मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने दूधातोली जंगल गए थे। वह एक पेड़ पर चढ़े थे और नीचे उतरते समय उनका पैर फिसल गया। वह सिर के बल एक चट्टान पर गिरे। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। गमाल सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। शनिवार को गमगीन माहौल में पैतृक घाट पर उनका दाह-संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन


डंपर की चपेट में आई बाइक, दो युवक घायल
थराली। सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे पर करुल पानी के पास एक बाइक डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर चोटें आने के कारण बागेश्वर के हायर सेंटर रेफर किया गया। घायल नीरज गुसाईं (25) और शंकर गुसाईं (24) निवासी मजकोट, बागेश्वर के निवासी हैं। दोनों युवक ग्वालदम से तलवाड़ी की तरफ आ रहे थे। लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम पहुंचाया। नीरज गुसाईं को बागेश्वर के हायर सेंटर भेजा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि नीरज गुसाईं के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें