फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 प्लस का टीका खत्म होने पर बैरंग लौटे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पोखरी में 18 प्लस लोगों का कोरोना टीका खत्म होने पर शनिवार को कई लोग बिना टीकाकरण के ही बैरंग लौट गए। हालांकि 45 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को भी लोग बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल के पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं होने से लोगों को बिना वैक्सीन लगाए ही लौटना पड़ा। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मातवर सिंह नेगी, मोहन लाल आदि का कहना है कि सरकार सबको वैक्सीन का दावा कर रही है, लेकिन यहां वैक्सीन नहीं होने से 18 से 44 साल तक के लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है। इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डा. मोहम्मद आशिफ ने बताया कि अस्पताल को वैक्सीन मिलते ही 18 साल से अधिक वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें