फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कर्णप्रयाग के बणसोली गांव में युवक खाई में गिरा, ग्रामीणों ने मांगी पुलिस और प्रशासन से मदद

Sun, 08 Nov 2026 07:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चमोली

सार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। चमोली के कर्णप्रयाग के बणसोली गांव में एक युवक खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने युवक की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन से मदद मांगी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग के ब्लॉक के बणसोली गांव में एक बड़ी घटना सामने आई है। रविवार शाम को एक युवक पहाड़ी से गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीण महिपाल नेगी ने यह जानकारी दी है। 24 वर्षीय अनुज नेगी रविवार शाम को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। 
विज्ञापन


यह खाई करीब 250 मीटर गहरी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटनास्थल तक पहुंचने में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारी चट्टान होने के कारण वे युवक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मदद मांगी है। उन्होंने SDRF से भी बचाव अभियान चलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें