फोटो
देवाल। पंतजलि योगपीठ व रोग मुक्त भारत के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित शिविर में केवलानंद योगी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि 200 देशों ने योग अपनाया है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करता है। योगाभ्यास से मोटापा, मधुमेह, हाईबीपी, लोबीपी, सिर दर्द, कमजोरी, कमर दर्द जैसे रोगों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने की सलाह दी। योगाभ्यास में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के सुरेंद्र सिंह एबीडीओ बीएस देवी, व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत आदि कर्मचारी व व्यापारी मौजूद रहे। संवाद