फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हेयर स्टाइल और फेस पेंटिंग में येलो टाइगर ग्रुप रहा अव्वल

Sat, 21 Mar 2026 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय नर्सिंग कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को इंडोर गेम्स आयोजित हुए। खेलों के अंतर्गत मेहंदी, हेयर स्टाइल, स्केच और फेस पेंटिंग आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में येलो टाइगर ने प्रथम और पर्पल ग्रुप ने द्वितीय स्थान पाया। फेस पेंटिंग में येलो टाइगर व ब्लू वॉरियर्स, स्केच में पर्पल ग्रुप व येलो, मेहंदी में येलो व पर्पल-ग्रीन ग्रुप, पोस्टर में येलो व पर्पल, रंगाेली में येलो व पर्पल, निबंध में ग्रीन सोल्जर्स व ब्लू ग्रुप ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान की प्राचार्य डॉ. ममता ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें