फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतालेश्वर पहुंची छड़ यात्रा, भक्तों ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जूना अखाड़ा की ओर से सनातन धर्म की रक्षा के लिए निकाली गई छड़ यात्रा चारधाम दर्शन कर बुधवार को थराली के बेतालेश्वर मंदिर पहुंची। यहां महंत रजनीशानंद गिरि जी महाराज के साथ स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई। भक्तों ने छड़ी के दर्शन कर साधू-संतों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए छड़ी यात्रा बागेश्वर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

जूना अखाड़ा के अध्यक्ष प्रेमानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार से की थी। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के बाद यात्रा कुमाऊं के मुख्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगी। इस मौके पर जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष विद्यानन्द सरस्वती जी महाराज, रतन गिरी महाराज, धीरज गिरी महाराज, शिवानंद गिरी महाराज, पुष्कर राज गिरी महाराज, थानापति रतनगिरी जी महाराज, प्रेम बुटोला, महेश त्रिकोटी, गिरीश चंदोला, राम सिंह, मुन्ना नेगी, हरीश पंत, विजय पुरोहित, यमुना प्रसाद, बलराम बहुगुणा आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें