फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: यशपाल आर्य बने हरिनगर लेटाल वन पंचायत के सरपंच

Sun, 07 Dec 2025 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। विकासखंड के हरिनगर लेटाल गांव में हुई वन पंचायत की बैठक में लगातार बढ़ रही जंगली जानवरों की दहशत और उत्पात पर चर्चा की गई। साथ ही वन पंचायत का गठन करते हुए यशपाल आर्य को निर्विरोध वन पंचायत सरपंच चुन लिया गया। इस मौके पर प्रधान चमेली देवी, पूर्व प्रधान दान सिंह करमयाल, मोहन प्रसाद, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। दूसरी ओर महिला मंगल दल चिडंगा मल्ला की बैठक में पुष्पा देवी को लगातार दूसरी बार महिला मंगल दल अध्यक्ष चुन लिया गया। सचिव रजनी देवी, कोषाध्यक्ष गीता देवी भी निर्विरोध चुनी गईं। पुष्पा देवी ने कहा कि महिला मंगल दल का पहल कार्य गांव को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि विवाह और अन्य समारोह में शराब परोसने पर जल्द ही पूर्ण पाबंदी लगाई जाएगी। इस अवसर पर प्रधान राकेश चंद्र, पूर्व प्रधान बसंती देवी, जयंती देवी, रजनी देवी, नीलम देवी, नंदी देवी, सीमा देवी आदि मौजूद थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें