फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमराज और देवदूत बनकर कोरोना के प्रति कर रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बाद भी अधिकांश लोग लापरवाही बरत रहे हैं और बिना मास्क के घूम रहे हैं। कई जगहों पर शारीरिक दूरी का पालन तक नहीं हो रहा है। आम लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नगर पंचायत नंदप्रयाग की ओर से यमराज और देवदूत बनकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि लोग नियमों का पालन करें, कोरोना को हल्के में न लें, इसके लिए नगर पंचायत की ओर से इस तरह जागरूकता अभियान चलाया गया। यमराज और देवदूत बनकर लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित कई नियमों के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा व्यापारियों और आम लोगों को मास्क और सैनटाइजर भी बांटे जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें