फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: क्षेत्रपाल पैरूल देवता का पूजन किया

Tue, 08 Sep 2026 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। अगले माह 11 अक्तूबर से होने वाली रामलीला के लिए मंगलवार को हनुमान ध्वज की स्थापना की गई। सदाशिव रामलीला समिति की ओर आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह नौ बजे कर्ण मंदिर परिसर में क्षेत्रपाल पैरूल देवता का पूजन किया गया। साथ ही राम मंदिर और कर्ण मंदिर में भी पूजा की गई। वहीं राम मंदिर में राम ध्वज की स्थापना हुई। इसके बाद मुख्य बाजार हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। साथ ही हनुमान ध्वज की स्थापना की गई। समिति के अध्यक्ष कांति प्रसाद डिमरी ने बताया कि मंगलवार से रामलीला के लिए ऑडिशन शुरू हो गया है। इस मौके पर प्रताप लूथरा, नरेश डिमरी, जर्नादन चमोली, पुष्कर सिंह, चंद्रशेखर, हर्षवर्धन, अनिल डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें