फोटो
कर्णप्रयाग। शारदीय नवरात्र पर्व पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। उमा देवी मंदिर में पुजारियों ने नवरात्र पाठ का शुभारंभ किया। सुभाषनगर स्थित मंदिर में उमा देवी सोसाइटी ने नवरात्र का आयोजन शुरू किया। जिलासू, सिमली, लंगासू, कंडारा और भट्टनगर के मंदिरों में भी विशेष पूजाएं हुईं। नौटी, कोटी, देवल और बधाणगढ़ी स्थित मंदिरों में भी अनुष्ठान किए गए। आचार्यों ने दुर्गा शप्तशती मंत्रों से महाभिषेक पूजाएं संपादित कीं। भक्तों ने देवी के दर्शन कर शृंगार सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। संवाद