सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालु मंदिर में पहुंच और शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। नंदा धाम नंदकेशरी, शिव मंदिर देवाल, शिव मंदिर तुनूड़ा, पिलखड़ा, मेलखेत आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक कर बेलपत्री चढ़ाई। इस दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान भी रखा गया। लोगों ने मास्क पहनकर पूजा की।