ज्योतिर्मठ। मेरग गांव में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर बनकर तैयार हो गया है। सोमवार को मंदिर में शिवलिंग स्थापना कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए जिसके बाद भक्तों ने दर्शन किए। इसके साथ ही मंदिर में अब शिव भक्त पूजा-अर्चना कर सकेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में अभी तक शिव मंदिर नहीं था। अब गांव में शिवालय बनने से भक्त नियमित भगवान शिव की पूजा कर सकेंगे। इस अवसर पर दीपक सयाना, दिनेश रावत, सुरेंद्र खत्री, सुरेंद्र सिंह, दयाल सिंह, शिशुपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, माधव सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद