फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ड स्नो डे पर सूनी रही औली

Tue, 19 Jan 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इस बार मौसम की बेरुखी के चलते औली वर्ड स्नो डे के दिन पर्यटक विहीन रही। बर्फ नहीं होने से उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन ने भी औली में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। इससे स्कीइंग खिलाड़ियों में भी निराशा रही।
विज्ञापन



बता दें कि 19 जनवरी को वर्ड स्नो डे पर हर वर्ष सैकड़ों पर्यटक औली पहुंचकर दिनभर बर्फ का लुत्फ उठाते हैं।

पिछले एक दशक में यह पहला मौका होगा जबकि वर्ड स्नो डे के दिन औली में बहुत कम बर्फ रही।

मंगलवार को हालांकि सुबह से ही मौसम बारिश और बर्फबारी का बना रहा। दोपहर बाद तेज आंधी-तूफान के साथ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई, लेकिन औली में बर्फ नहीं गिरी।

वर्ड स्नो डे पर औली पहुंचे गाजियाबाद के अनुज शर्मा, दीपाली और निशान ने बताया कि उन्हें औली में कुछ जगहों पर रास्तों में हल्की बर्फ मिली। वह औली के बारे में जो सोच रहे थे वैसा यहां नहीं मिला।
विज्ञापन


बर्फ कम होने से मायूसी रही। जोशीमठ-औली रोपवे के मैनेजर दिनेश भट्ट का कहना है कि इस बार औली में बेहद कम बर्फबारी हुई है। हालांकि दिसंबर माह में औली में हजारों पर्यटक उमड़े, लेकिन जनवरी माह में बर्फबारी नहीं होने से पर्यटक भी मायूस हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें