फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विश्व धरोहर रम्माण और महाभारत के चक्रव्यूह का होगा मंचन

Wed, 23 Apr 2025 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। स्वर्ण जयंती मना रही कर्णप्रयाग की रामलीला समिति इस बार रामलीला में विश्व धरोहर रम्माण का मंचन करने की तैयारी कर रही है। यही नहीं प्रसिद्ध रंगकर्मी राकेश भट्ट की ओर से रामलीला में एक दिन चक्रव्यूह का मंचन भी किया जाएगा। इसके अलावा गढ़वाल के प्रसिद्ध लोक कलाकार भी इस समारोह में शिरकत करेंगे जिसके लिए समिति तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन

सदाशिव रामलीला कमेटी की 23 अप्रैल से रामलीला शुरू हो गई है। समिति के अध्यक्ष बीपी डिमरी और सचिव प्रताप लूथरा ने बताया कि समिति वर्ष 1974 से मुख्य बाजार में रामलीला का आयोजन करती आ रही है। इस बार होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह को भव्य बनाया जा रहा है। समारोह में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पहुंचेंगे वहीं रामलीला में विश्व धरोहर रम्माण और चक्रव्यूह का मंचन भी होगा। साथ ही लोक कलाकार विवेक नौटियाल, किशन महिपाल के कार्यक्रम भी होंगे। रामलीला से पूर्व पैरूल देवता की पूजा-अर्चना और आयोजन स्थल तक कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें