गैरसैंण। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा में महिला सशक्तीकरण एवं विकास की राह के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुुआ। प्रधानाध्यापिका रंभा शाह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को हस्तकला, कृषि, पशुपालन के कार्य से अपनी आर्थिकी को सबल बनाने के टिप्स दिए गए। इस दौरान महिलाओं को अनुपयोगी फटी-पुरानी साड़ियों से रस्सी बनाने, पेंटिंग, सिलाई-बुनाई आदि की जानकारी दी गई। कार्यशाला में चंदा देवी, हेमा, विनीता, लीला देवी और ममता आदि ने प्रतिभाग किया। संवाद