फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्ग को सुधारने में जुटे ग्रामीण

Sun, 07 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के पेनगढ़ गांव में वर्ष 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्गों की शासन-प्रशासन ने तीन साल बाद भी सुध नहीं ली तो ग्रामीण खुद फावड़ा-बेलचा उठाकर इन रास्तों को सुधारने में जुट गए।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम प्रधान दिनेश पुरोहित के नेतृत्व में पेनगढ़ के ग्रामीण आपदा से क्षतिग्रस्त हरमनी-पेनगढ़ पैदल मार्ग पर श्रमदान में जुट गए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव की लाइफ लाइन कहा जाने वाले हरमनी-पैनगढ़ पैदल मार्ग वर्ष 2013 की आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

वर्षों से इस पैदल मार्ग के रखरखाव का जिम्मा लोनिवि थराली के पास था। ग्रामीणों ने कई बार शासन-प्रशासन और लोनिवि थराली के अधिकारियों से पैदल मार्ग की मरम्मत की मांग उठाई थी, लेकिन तीन वर्ष बाद भी अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


अब शासन-प्रशासन का मुंह न ताककर ग्रामीण रविवार से स्वयं ही पैदल मार्ग को श्रमदान से सुचारु करनेे में जुट गए हैं। श्रमदान में गांव के पूरन सिंह, खुशहाल सिंह, भोला राम, जनार्दन सती, राजेंद्र सिंह, खिलाफ सिंह, राजेंद्र राम सहित महिलाएं बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें