जोशीमठ। जेसीबी पलटने से घायल ऑपरेटर की उपचार के दौरान मौत हो गई। जेपी कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर के पद पर तैनात उर्गम घाटी के देवग्राम निवासी अवतार सिंह नेगी पुत्र नंदन सिंह नेगी 28 अक्तूबर को चांई गांव के पास जेसीबी पलटने से गंभीर घायल हो गया था। अवतार सिंह के रिश्तेदार भूपेंद्र रावत ने बताया कि कंपनी की ओर से अवतार सिंह को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद