फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गोविंदघाट में हेमकुंड साहिब मार्ग पर बैलीब्रिज बनाने का काम शुरू

Sat, 08 Mar 2025 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थायी पुलिया की तैयार
10 टन रहेगी क्षमता, 15 दिन में बनकर हो जाएगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। गोविंदघाट में हेमकुंड साहिब मार्ग पर मोटर पुल ध्वस्त हो गया था। अब यहां अलकनंदा नदी पर 45 मीटर लंबा बैली ब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए यहां अस्थायी पुलिया भी तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन

गोविंदघाट में हेमकुंड साहिब मार्ग पर बीते 4 मार्च को पहाड़ी से चट्टान टूटने से अलकनंदा नदी पर बना मोटर पुल ध्वस्त हो गया था। पुल टूटने से गोविंदघाट से पुलना, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग और फूलों की घाटी जाने का संपर्क कट गया था। पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही भी बंद हो गई थी। अब लोनिवि ने यहां पर 45 मीटर लंबे बैली ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। पुल बनाने की सामग्री गोविंदघाट पहुंचाई जा रही है। गोविंदघाट की तरफ से जेसीबी से काम किया जा रहा है जबकि पुराने टूटे पुल को भी तोड़ा जा रहा है। वहीं लोनिवि ने यहां अस्थायी पुलिया भी तैयार कर दी गई। बता दें गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जाने के लिए तीन किमी सड़क मार्ग से पुलना तक पहुंचा जाता है। उसके बाद करीब 18 किमी पैदल चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। यदि सड़क सुविधा न हो तो यह दूरी 20 किमी तक हो जाती है। वहीं डीएम संदीप तिवारी का कहना है कि बैली ब्रिज का सामान गोविंदघाट पहुंच रहा है। 45 मीटर लंबा बैली ब्रिज तैयार किया जा रहा है। करीब 4.25 मीटर चौड़े इस ब्रिज की क्षमता 10 टन रहेगी। 15 दिन में ब्रिज बनकर तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें