फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर गंगा पर दूसरी बार बना लकड़ी का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
निजमुला घाटी के ईराणी गांव के लोगों ने आवाजाही के लिए वीर गंगा पर दोबारा लकड़ी का अस्थायी पुल बना लिया है। वीर गंगा के बहाव में 3 अगस्त को लकड़ी का पुल बह गया था। पुल बहने के कारण ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए पाणा गांव से होते हुए करीब सात किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) के अधिकारियों की मदद से वीर गंगा पर 16 मीटर लंबा लकड़ी का पुल बनाकर आवाजाही सुचारु कर दी है। ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से कई बार वीर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे दो बार ईराणी और पगना गांव के बीच नदी पर लकड़ी के पुल बह गए हैं। गांव के युवाओं ने फिर से नदी पर लकड़ी का पुल स्थापित करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें