थराली। राइंका आलकोट के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बिनसर महोत्सव के दूसरे दिन महिला मंगल दलों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने महोत्सव को भविष्य में भव्य रूप देने का आश्वासन दिया। महोत्सव में दूसरे दिन महिला मंगल दल आलकोट, झीझोली, मेटा, भटियाणा आदि ने मांगल गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, प्रधानाचार्य खुशाल सिंह गुसाईं, भूपाल कंडारी, प्रधान राहुल नेगी, विपिन जोशी, डीडी उनियाल, देवेंद्र कंडारी, विनोद जोशी, भूधर नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
मेले में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
नारायणबगड़। 13 से 14 जनवरी तक जीआईसी के खेल मैदान में होने वाले दो दिवसीय उत्तरायणी मेले की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेला कमेटी के सचिव देवेंद्र कोहली ने बताया कि मंगलवार सुबह लक्ष्मीनारायण मंदिर तथा कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद थराली विधायक भूपालराम टम्टा उत्तरायणी मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मेले के पहले दिन लोक गायिका पम्मी नवल की प्रस्तुति के अलावा महिला मंगल दलों तथा शिक्षण संस्थाओं के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा रस्साकशी, शतरंज व कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संवाद