फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं सम्मानित

Sun, 08 Mar 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महिला दिवस पर कर्णप्रयाग, देवाल, थराली सहित कई जगह हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/देवाल/थराली/आदिबदरी/गैरसैंण/नारायणबगड़। कर्णप्रयाग के पाडली और लंगासू में महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देवाल के बस स्टेशन में आयोजित भेंटुली महोत्सव में गांवों से पहुंचे 47 महिला मंगल दलों व नीलेश्वर कला मंच ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साथ ही महिला समूह ने यहां अपुण बाजार लगाकर स्थानीय उत्पादों की बिक्री की। विधायक भूपाल राम टम्टा ने इस कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख की घोषणा की। विधायक टम्टा, प्रमुख तेजपाल रावत, प्रमुख व्यवसायी नरेंद्र बिष्ट व खिलाप बिष्ट ने सभी महिला मंगल दलों को सम्मानित किया। वहीं घेस में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने महिलाओं को सम्मानित किया। वहीं आदिबदरी में आदिबदरी के भलसों, नगली सहित अन्य गांवों में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। थराली में ग्राम पंचायत चिड़िंगा मल्ला में विधायक टम्टा एवं ब्लाॅक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने कार्यक्रमों की शुरुआत की। वहीं गैरसैंण में माईथान, टैंटुड़ा, रोहिड़ा, कलियांणा आदि क्षेत्रों में ममंद व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। नारायणबगड़ विकासखंड की ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें