फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सर्पदंश से पीड़ित महिलाओं को जांच रिपोर्ट के बाद मिलेगा मुआवजा

Thu, 13 Aug 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। विकासखंड के थाला और मेहलचौंरी में दो महिलाओं को सांप ने डंस लिया था। इन महिलाओं को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं की जांच रिपोर्ट के बाद ही मुआवजा देने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाला गांव की अनीता देवी मेहलचौरी की देबकी देवी को सांप ने डंसा था। उपचार के बाद उन्हें बृहस्पतिवार को घर भेज दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने बताया कि एक महिला को गैरसैंण और दूसरी को हायर सेंटर भेजा गया था। दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने कहा कि अनीता देवी का प्रार्थना पत्र मिल गया है। सर्पदंश पीड़ितों को 15 हजार रुपये और मृत्यु होने पर छह लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान है। आवश्यक दस्तावेज मिलने पर मुआवजे की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें