फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिलाओं ने समूह बनाकर शुरू किया स्वरोजगार

Tue, 17 Mar 2026 03:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के डिम्मर गांव की महिलाएं समूह में विभिन्न प्रकार के अचार बनाकर स्वरोजगार की दिशा में काम कर रही हैं। पहले चरण में महिलाओं ने 50 किलो अचार बेचकर डेढ़ माह में करीब 15 हजार की आय अर्जित की है।
विज्ञापन

वैभव-लक्ष्मी के नाम से बनाए गए महिलाओं के समूह ने आंवला, भरवा मिर्च, नींबू, मिक्स, तैमूला, क्वीराल (कचनार) की कोपलों आदि आचार तैयार किया है जो उचित दामों पर बिक रहा है। महिला समूह की अध्यक्ष गंगा डिमरी, सचिव पदमिनी डिमरी और कोषाध्यक्ष सरिता डिमरी ने बताया कि बीते फरवरी माह से उन्होंने स्वरोजगार शुरू किया और सात महिलाओं को जोड़ा। तीन सौ रुपये की दर से करीब 50 किलो विभिन्न प्रकार का अचार बेचा गया है। लोगों की ओर से अचार की डिमांड भी की जा रही है। डिम्मर गांव की प्रधान विनिता डिमरी, पूर्व क्षेपंस संदीप डिमरी, पूर्व प्रधान सावित्री देवी और राखी डिमरी आदि ने कहा कि डिम्मर की महिला समूह की ओर से स्वरोजगार की दिशा में की जा रही पहल युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें