फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टीकाकरण के लौटी महिलाएं

Wed, 03 Aug 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ के सभी जिलों में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल भारी पड़ रही है। एएनएम के कार्य बहिष्कार के चलते बुधवार को बच्चों का टीकाकरण का नहीं हो पाया। गर्भवती महिलाओं को भी बैरंग लौटना पड़ा। बता दें कि उत्तराखंड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ पदोन्नति, नियमितीकरण और वेतन विसंगति दूर करने आदि मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार आंदोलन पर है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बच्चों के टीकाकरण के लिए पहुंची महिलाओं को एएनएम के कार्यबहिष्कार के कारण बैरंग लौटना पड़ा। हर हफ्ते बुधवार को जिला अस्पताल और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पांच साल तक के बच्चों को टीके लगाने के साथ ही पोलियो ड्राप पिलाई जाती है। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच होती है, लेकिन हड़ताल के कारण महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें