फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निराश्रित पशु के साथ महिलाएं पहुंचीं तहसील, प्रदर्शन किया

Tue, 17 Mar 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
लीड खबर:
विज्ञापन

फोटो
कहा-अज्ञात लोग वाहनों में पशुओं को लेकर छोड़ रहे गांव
पशु फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। कुलसारी और आसपास के कस्बों में छोड़े गए निराश्रित पशुओं से लोग परेशान हैं। मंगलवार को गुस्साएं महिलाएं एक निराश्रित पशु लेकर तहसील पहुंचीं और एक घंटे तक प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा यदि पशुओं को छोड़ने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर साढ़े बारह बजे कुलसारी, बसर, आदरा और बुलडांग की महिलाएं एक निराश्रित पशु लेकर तहसील पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि रात में अज्ञात लोग वाहनों में पशुओं को लाकर उनके गांव के आस-पास छोड़ रहे हैं। ये पशु उनकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार प्रति परिवार पांच सौ रुपये जमा कर आठ हजार में ट्रक बुक कर निराश्रित पशुओं को बमियाला गोधाम तक पहुंचाया लेकिन उसके बाद भी लगातार निराश्रित पशु गांव में आ जा रहे हैं। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर निराश्रित पशुओं को गोधाम भेजने और पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम पंकज भट्ट ने कहा कि इन निराश्रित पशुओं को गोधाम भेजा जाएगा और भविष्य में यदि कोई पशुपालक अपने पशुओं को निराश्रित छोड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में दीपा देवी, संगीता देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, रजनी भंडारी, महा देवी, पुष्पा देवी, प्रमिला भंडारी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें