फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के प्रचलन के विरोध में उतरी महिलाएं

Fri, 06 May 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
शराब - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सामाजिक आयोजनों के दौरान शराब के प्रचलन के विरोध में तलवाड़ी की महिलाएं उतर आई हैं। महिलाओं ने बैठक आयोजित कर शराब के प्रचलन पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही हिदायत दी कि किसी भी सामाजिक समारोह में शराब परोसी गई तो संबधित का सामाजिक बहिष्कार के साथ पांच हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले जाएंगे। कई ग्रामीणों ने भी महिलाओं की इस मुहिम का समर्थन किया है।
विज्ञापन


महिला मंगल दल अध्यक्ष माहेश्वरी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं ने कहा कि गांव में आयोजित होने वाले विवाह, मुंडन और नामकरण सहित अन्य सामाजिक सरोकारों में शराब के प्रचलन से युवा और बच्चों में गलत संदेश जा रहा है। निर्णय लिया गया कि महिलाएं एकजुट होकर इस कुरीति का मुकाबला करेंगी।

महिलाओं के इस अभियान का ग्रामीणों ने भी स्वागत किया है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र सती ने महिलाओं के इस प्रयास में साथ देने का वादा किया। बैठक में राजेश्वरी देवी, प्रतिमा देवी, मंजू देवी, सुरेशी देवी, तुलसी देवी, सोनी देवी, नंदी देवी, सुशीला देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, मोहनी देवी, मुन्नी देवी, शांति देवी, सावित्री देवी, चंद्रकला देवी, तुलसी देवी, जसोदा देवी और पंकज सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें