फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अवैध शराब और जुए के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

Mon, 10 Feb 2025 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। अवैध शराब और जुए के खिलाफ महिलाओं ने हाटकल्याड़ी बाजार में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि शराब और जुए के कारण परिवारों में कलह बढ़ रहा है। वहीं कस्बे का माहौल भी खराब हो रहा है। उन्होंने अवैध शराब और जुए पर रोक न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हाटकल्याड़ी गांव की महिलाएं और महिला मंगल दल बाजार में एकत्र हुए। महिला मंगल दल की अध्यक्ष कलावती परिहार के नेतृत्व में महिलाओं ने बाजार में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि बाजार में अवैध रूप से शराब बिक रही है। यही नहीं यहां जुए का भी प्रचलन बढ़ रहा है। इससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व बीडीसी मेंबर पुष्पा नेगी, अमरा देवी, हेमा देवी, तुलसी पाठक, लीला देवी और जशोदा देवी आदि शामिल रहे। वहीं पुलिस चौकी प्रभारी सतेंद्र बुटोला ने कहा कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें