फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिलाओं ने लंगासू में शराब की दुकान खुलने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। लंगासू कस्बे में शराब की दुकान खोलने के विरोध में क्षेत्र की सात ग्राम सभाओं की महिलाओं ने शुक्रवार को लंगासू में प्रदर्शन कर धरना दिया व सरकार के विरोध में नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि अगर शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो पहले क्रमिक अनशन और फिर भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। वहीं, दुकान स्वामी ने महिलाओं पर 23 अगस्त को शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
आबकारी विभाग ने कर्णप्रयाग से 10 किमी दूर लंगासू में चार दिन पहले शराब की दुकान खोली है। दुकान खुलने की जानकारी मिलते ही लंगासू के आसपास के गांव ढुंग, बेडाणू, खेत, निनाड़ी, बैरागणा, उत्तरों और चमाली ग्राम सभाओं की करीब 150 महिलाएं नारेबाजी करते हुए लंगासू पहुंची और दुकान बंद कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने कहा कि आबकारी विभाग ने शराब की दुकान चंडिका मंदिर के पास खोली है। जहां आसपास के गांवों से रोजाना लोग दर्शनों को आते हैं। साथ ही लंगासू में प्राइमरी से लेकर इंटर तक स्कूल हैं। जहां शराब की दुकान खुली है उसके पास से छात्र-छात्राएं स्कूल जाते हैं। ऐसे में शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजा। वहीं, मौके पर पुलिस के जवान और आबकारी इंसपेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आशा गोस्वामी, अनीता डिमरी, बीना सती, मीणा सिमल्टी, मीना मलेठा, ज्योति मेलठा, बीना सती, उर्मिला सती, दीपा नगवाल, देवेश्वरी गोस्वामी, अनीता नगवाल, नीता नगवाल, संगीता नगवाल, रजनी मेवाड़, भगवती मेवाड़, तारा देवी, विधि देवी, ऊषा मैखुरी, कमला देवी, सरिता देवी, मधुबाला, अंजू भट्ट, मंजू भट्ट, लता देवी सहित प्रकाश डिमरी, टीका मैखुरी, प्रेम मेवाड़, मनीष सती, विनोद कंडारी, वीरेंद्र गोस्वामी, सच्चिदानंद गोस्वामी, प्रकाश मैखुरी, शंभू गोस्वामी, बंशीधर गोस्वामी, मयंक, पुनीत, मुकुल, पवन, योगेश थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें