फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के खिलाफ महिलाएं मुखर

Sat, 18 Mar 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रौली-ग्वाड़ क्षेत्र की महिलाओं ने ब्रह्मसैंण में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया है। महिलाओं ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान अन्यत्र खोलने की मांग उठाई है। कहा गया कि यदि प्रशासन की ओर से मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे युवाओं और ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार चमोली जिले में चार धाम यात्रा मार्ग पर संचालित अंग्रेजी शराब की दुकानों को यात्रा मार्ग से हटाया जाना है। इसके लिए आबकारी विभाग की ओर से नगर में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान को गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर ब्रह्मसैंण में खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसका यहां रौली, ग्वाड़, नैल, कुड़ाव, देवर, खडोरा, कुजौं, मैकोट, कौंज, पोथनी, डुंग्री व बिजराकोट गांवों की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया है।

जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल का कहना है कि क्षेत्र में पालीटेक्निक कालेज, आईटीआई और विभिन्न शिक्षण संस्थान हैं। साथ ही यह मार्ग घिंघराण क्षेत्र के दर्जनों गांवों की आवाजाही का एकमात्र मार्ग है।
विज्ञापन


मार्ग से महिलाएं और युवतियां देर शाम और सुबह अकेले आवाजाही करती हैं। ऐसे में क्षेत्र में शराब की दुकान खोलना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। कहा कि यदि प्रशासन की ओर से मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे क्षेत्रीय युवाओं और महिलाओं को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर देंगी। ज्ञापन पर ममंद अध्यक्ष रंजू देवी, सुनीता देवी, सुरमा देवी, सोनी देवी, सावित्री देवी, विजया देवी और सतेश्वरी देवी आदि के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें