फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडों के साथ महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मार्च को गैरसैंण विधानसभा कूच के लिए गई महिलाओं और आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को घाट की महिलाओं और आंदोलनकारियों ने काले झंडों के साथ आक्रोश रैली निकाली। साथ ही सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

घाट-नंदप्रयाग (19 किमी) सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग पर स्थानीय लोगों का आंदोलन सोमवार को 94वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को महिलाओं ने घाट बाजार में कुरुड़ पुल से लेकर ब्लाक परिसर तक काले झंडों के साथ आक्रोश रैली निकाली। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कलावती मैंदोली ने कहा कि सरकार के इशारे पर दिवालीखाल में जिस तहत पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज किया, इस अपमान को महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने शीघ्र घाट सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग उठाई। रैली निकालने वालों में बसंती देवी, ज्योति बिष्ट, दीपा देवी, कलावती मेंदोली, सरस्वती देवी, गुड्डी देवी, रमा भंडारी, सीता देवी और उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें