फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भालू के हमले में महिला घायल

Tue, 20 Jan 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के सिमली गांव की महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। जीत सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी पत्नी छुमा देवी मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गांव के समीप कल्यागाड़ गदेरे में गई थी। लगभग चार बजे भालू ने उन पर हमला कर दिया। साथ में गई राजेश्वरी देवी, कल्पना देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी के शोर मचाने पर भालू भाग गया। महिला को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया। महिपाल लडोला, प्रेम सिंह बिष्ट आदि ने वन विभाग से पीड़ित का उपचार करने, मुआवजा देने तथा भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें