फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मकान की छत टूटने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। मकान की छत टूटने से रैंस गांव की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। नारायणबगड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह रैंस गांव की सावित्री देवी (46) पत्नी धनी लाल चाय लेकर सीढ़ियां चढते हुए मकान की ऊपरी मंजिल में जा रही थी, इसी दौरान मकान की छत उनके ऊपर आ गिरी और वह लुढ़कते हुए पत्थरों के बीच आंगन में जा गिरी। घायल महिला को उनके परिजन व प्रधान पूर्ण सिंह ने ग्रामीणों की मदद से पीएचसी नारायणबगड़ ले आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी ने बताया कि महिला के सिर पर गहरा घाव हैं। कमर व पांव में भी गंभीर चोटें आई हैं। उसके सिर पर पांच टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें