घास काटते समय पहाड़ी से फिसलकर लाता गांव की लक्ष्मी देवी (30) खाई में जा गिरी। साथ गई अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। इस पर प्रशासन ने रेस्क्यू कर लक्ष्मी देवी को हेलीकॉप्टर से तपोवन के अस्थायी हेलीपैड तक पहुंचाया। क्षेत्र में ही डटी मेडिकल टीम ने घायल महिला का उपचार किया। महिला के पैर में चोट आई है। इसके बाद उसे जोशीमठ अस्पताल में भर्ती कराया गया।