फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से महिला हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में चारापत्ती लेने गई एक महिला गहरी खाई में गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव के प्रकाश चंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत कौब के भुलियाड़ा गांव की विमला देवी (34) पत्नी विनोद कुमार मंगलवार सुबह गांव के पास घटगाड़ खडौना तोक के जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। घास काटते समय अचानक उसका पैर चट्टान से फिसल गया और वह नीचे गहरी खाई में गिरकर झाड़ियों में फंस गई, जिससे महिला की जान बच गई। घायल अवस्था में विमला देवी ने परिजनों को फोन से सूचना दी। गांव के लोग उनको 108 की मदद से पीएचसी नारायणबगड़ लाए। चिकित्साधिकारी डा. नवीन डिमरी ने कहा कि महिला को काफी चोटें आई हैं। महिला के परिजनों को महिला का एक्स-रे व सिटी स्कैन कराने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें