फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बंदरों के झुंड ने किया महिला पर हमला, घायल

Wed, 25 Mar 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र के गांधीनगर, शक्तिनगर, सुभाषानगर सहित अपर बाजार एवं अन्य इलाकों में बंदर उत्पात मचा रहे हैं। बंदर आए दिन महिलाओं, बच्चों और राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। गांधीनगर के वैभव एवं कृष्णा ने बताया कि बुधवार को गांधीनगर में घरेलू काम कर रही बुजुर्ग महिला शांता देवी पर तीन बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया जिससे महिला घायल हो गई। आसपास के परिजनों ने बंदरों को भगाया और बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले गए। स्थानीय वैभव कुमार सहित अन्य ने वन विभाग और नगर पालिका प्रशासन से बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें