फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देश में अमन और खुशहाली की कामना की

Mon, 31 Mar 2025 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाई गई ईद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/नंदानगर/कर्णप्रयाग। चमोली जिले में ईद धूमधाम से मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पुलिस लाइन के समीप ईद की नमाज अदा की गई और देश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की। सुबह नौ बजे ईद की नमाज मोहम्मद मजाहिर ने अदा करवाई जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
इमामकारी मोहम्मद मजाहिर ने नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली, तरक्की तथा देश में सभी धर्मों के बीच सदभाव की भावना की दुआ की। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। चमोली बाजार, नंदानगर, नंदप्रयाग सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में सुबह 9 बजे मौलाना ई इलियास ने नमाज अदा करवाई। घरों में मीठी सिवइयां बनाई गईं। इस मौके पर मस्जिद के सदर कमालुउद्दीन सिद्दीकी, सफीक अहमद, इम्तियाज हुसैन, मोईन खान, रहीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। वहीं पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम तैनात की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें