देवाल। पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक अक्तूबर को नई दिल्ली में कर्मचारी विशाल रैली निकालेंगे। ब्लॉक सभागार में हुई पुरानी पेंशन प्रतिबद्ध संगठन की बैठक में संगठन ने आंदोलन तेज करने के लिए कर्मचारियों की एक समिति का गठन किया। समिति में मुन्ना राम सानू को अध्यक्ष, रमेशचंद्र को संयोजक, पार सिंह को संरक्षक, तारा सिंह को महामंत्री, अंकित रावत को उपाध्यक्ष और गबर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए 24 सितंबर का कर्णप्रयाग में बैठक बुलाई गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि दिल्ली में रैली निकालकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पीएस बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंंत्री दिगंबर नेगी, एनएमओपीएस के जिला महामंत्री भगत कंडवाल, शिक्षक संघ के यद्धुबीर बिष्ट और मुकेश नेगी आदि मौजूद थे। संवाद