फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जेल भरो आंदोलन से देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि

Wed, 25 Sep 2024 03:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। दो अक्तूबर को गैरसैंण स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति ग्रामीणों के साथ मिलकर जेल भरो आंदोलन करेगी। समिति ने उत्तराखंड राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि दो अक्तूबर को रामलीला मैदान में कार्यक्रम होगा। इस दौरान स्थायी राजधानी गैरसैंण , सशक्त भू-कानून और मूल निवास सहित राज्य की अन्य मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आम जनता, जनप्रतिनिधि, आंदोलनकारी, पूर्व सैनिक संगठन, महिला मंगल दल, व्यापार संघ टैक्सी यूनियन से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें