जलस्रोत को नशे का अड्डा बनने से रोकने के लिए सिरौसैंण की महिलाओं और युवाओं ने यूकेडी नेता उमेश खंडूड़ी के साथ मिलकर श्रमदान करके जलस्रोत के पास मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर स्वच्छता अभियान चलाया। उमेश ने कहा कि पहाड़ों को नशा मुक्त करना हम सबकी मुख्य जिम्मेदारी है, जिसके तहत सिरौसैंण पेयजल स्रोत पर मंदिर के निर्माण करने के लिए श्रमदान किया गया। श्रमदान करने वालों में प्रदीप खंडूड़ी, रोहित, गुड्डू, राहुल, विनोद, दीपक थे।