कर्णप्रयाग। ब्लॉक के किमोली गांव में जन्माष्टमी पर होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण पर्यटन एवं सांस्कृतिक, विकास मेले को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान किमोली प्रेमकला देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने मेले को भव्य बनाने पर चर्चा की।
मेला समिति के उपाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए ग्रामीणों ने विचार रखे। निर्णय लिया गया कि मेला तीन दिवसीय होगा। मेले में स्वास्थ्य शिविर, विभागीय स्टॉल सहित स्थानीय लोक कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही मेले में अलग-अलग दिन जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
साथ ही मेले के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में मेला समिति के प्रबन्ध में कुॅवर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान सिंह कंडवाल, दलबीर सिंह रावत माैजूद रहे। संवाद